द फॉलोअप डेस्कः
गिद्धौर प्रखंड के दुवारी गांव में एक मार्मिक घटना घटी। ये ऐसी घटना थी जिसे सुनकर हर किसी के आंख नम हो गई। दरअसल इस गांव में बुधवार को एक साथ देवर और भाभी का अंतिम संस्कार किया गया। गांव के लोग इसे एक संयोग बता रहे हैं। इस घटना की क्षेत्र में जोरों से चर्चा हो रही है।

भाभी की मौत से आहत हो गये
ग्रामीणों ने बताया कि लटन गोप व महादेव गोप चचेरे भाई थे। लटन प गोप की पत्नी मुनिया देवी 95 साल की थी। वह कुछ दिनों से बीमार थी। मंगलवार की शाम उन्होंने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना जैसे ही उनके 90 वर्षीय देवर महादेव गोप मिली तो वह यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए। उन्होंने भी मंगलवार रात अंतिम सांस ली।

नहीं रूक रहे थे आंसू
गांव वाले बता रहे कि दोनों का परिवार अलग-अलग था इसके बाद भी काफी प्रेम से एक साथ रहता था। दो लोगों की मौत कुछ अंतराल में होने पर लोग इसे भाग्य का लिखा कर रहे हैं। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। दोनों की चिता एक साथ बलबल के श्मशान घाट पर जली, तो लोग आंसू नहीं रोक सके।